संबाददाता. अजय रौनियार दुदही कुशीनगर।से खास रिपोर्ट
कुशीनगर जनपद के दुदही ब्लॉक निवासी भोजपुरी सिनेमा के दो सबसे बड़े सुपरस्टार पवन सिंह और खेसारीलाल यादव की बहुचर्चित प्रतिद्वंद्विता अब अवॉर्ड शो के मंच पर भी नजर आने लगी है। लखनऊ में भव्यता से आयोजित सरस सलिल भोजपुरी सिने अवॉर्ड्स 2025 में दोनों सितारों की फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, जहां दोनों की फिल्मों ने 7-7 अवॉर्ड जीतकर एक-दूसरे को जबरदस्त टक्कर दी। इस कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच बेस्ट एक्टर का खिताब इस बार देव सिंह तथा अरविंद अकेला कल्लू के नाम गया, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों और निर्णायकों का दिल जीत लिया। वहीं, बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अदाकारा अंजना सिंह को मिला। बेस्ट पॉपुलर डायरेक्टर के लिए संजय श्रीवास्तव एवं बेस्ट एसोसिएट डायरेक्टर के लिए रवि तिवारी रहें और बेस्ट डी ओ पी के लिए,देवेंद्र तिवारी को अवार्ड मिला। इस समारोह में रंजन सिन्हा ने एक बार फिर अपनी पीआर प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए बेस्ट पीआरओ का अवॉर्ड अपने नाम किया। बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड पवन सिंह स्टारर फिल्म ‘सूर्यवंशम’ को मिला, जिसके निर्माता निशांत उज्जवल हैं। दूसरी ओर, बेस्ट क्रिटिक फिल्म का सम्मान खेसारीलाल यादव की फिल्म ‘राजाराम’ को मिला, जिसे निर्माता पराग पाटिल और आर. प्रिंस ने बनाया है। आपको बता दें कि बेस्ट एसोसिएट डायरेक्टर का अवार्ड जीतने वाले रवि तिवारी भोजपुरी फिल्मों के अस्सी, नब्बे के दशक के महा खलनायक विनोद तिवारी के सुपुत्र हैं। अभिनेता विनोद तिवारी ने उस समय फिल्म सजनवा बैरी भइले हमार, घर गृहस्थी, हमके माफी देई द, पिंजरे वाली मुनिया जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में सुजीत कुमार, कुणाल सिंह, मनोज तिवारी, रवि किशन के साथ मुख्य भूमिका में रहें है। जो की आज बिनोद तिवारी के सुपुत्र रवि तिवारी ने भोजपुरी फ़िल्मी दुनिया मे एक अलग ही पहचान बनाये है, जो की कुशीनगर जिले मे एक चर्चा का बिषय बना हुआ है।