राष्ट्रीय कुशवाहा शाक्य सैनी मौर्य महासभा का बैठक कर रिटायर फौजी का किया गया सम्मान

पडरौना/कुशीनगर 

कुशीनगर पडरौना विकास खण्ड अंतर्गत दिनांक 04/05/2025 दिन रविवार को राष्ट्रीय कुशवाहा शाक्य सैनी मौर्य महासभा भारत जिला इकाई कुशीनगर द्वारा सिधुआं बाजार में ब्लाक अध्यक्ष लालबहादुर कुशवाहा के नेतृत्व में जंगल बनबीरपुर निवासी भारतीय थल सेना से सेवानिवृत्त सैनिक श्री सत्यसेन कुशवाहा का स्वागत समारोह का आयोजन किया गया जिसमें महासभा के पदाधिकारी दर्जनों की संख्या में उपस्थित होकर फूलमाला पहनाकर तथा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किये। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष परशुराम कुशवाहा नें कहा कि भारतीय सेना के बल बूते एवं जागरुकता से देश के खुले वातावरण में हम सुरक्षित हैं इसलिए इनके कर्तव्यों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए शेष समय को समाज सेवा मे लगाने हेतु आग्रह किये। जिलाध्यक्ष केदारनाथ कुशवाहा नें उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 12 मई को बुद्ध पूर्णिमा जिला कार्यालय मुख्य पश्चिमी गण्डक नहर के किनारे मुन्ना कालोनी पर मनाया जायेगा तथा कुशवाहा समाज के मेधावी छात्र /छात्राऐं जो 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं उन्हें सम्मानित किया जाएगा इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए डा० सुनील मौर्य बढ चढ कर हिस्सेदारी लेने की अपील की। वक्ता के क्रम में लालमन कुशवाहा डा० हरिहर कुशवाहा अमित कुशवाहा हरिनारायण कुशवाहा राजेश कुशवाहा शैलेश कुशवाहा महबूब आलम आदि ने अपने विचार रखे।सभा की अध्यक्षता लालबहादुर कुशवाहा ने की तथा संचालन घनश्याम कुशवाहा ने किया इस मौके पर सुभाष कुशवाहा जनार्दन कुशवाहा गौरीशंकर कुशवाहा भूपनाथ कुशवाहा राजदेव कुशवाहा मदनसेन कुशवाहा सहित दर्जनों लोगों उपस्थित रहे।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment

×