अन्तर्राज्यीय शराब तस्करी गैंग का पर्दाफाश, 708 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो शराब तस्कर गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक श्री रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कसया श्री कुन्दन कुमार सिंह के नेतृत्व में अवैध शराब विक्री निष्कर्ण परिवहन के विरुध्द में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 06.05.2025 को थाना कोतवाली हाटा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान थाना कोतवाली हाटा क्षेत्र से 02 नफर अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से (एक अदद ट्रैक्टर PREET 3549 ग्रीन रंग मय थ्रेसर ग्रे रंग व 708 बोतल रायल इम्पीरियल स्टाईल अवैध अंग्रेजी शराब की बरामदगी की गयी । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 मु0अ0सं0 263/2025 धारा 72/63आबकारी अधि0 पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

                   पूछताछ का विवरण 

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे हरियाणा राज्य से अवैध अंग्रेजी शराब खरीदकर ट्रैक्टर व थ्रेशर की मदद से उत्तर प्रदेश के रास्ते बागपत से होते हुए लखनऊ, गोरखपुर, और कुशीनगर के रास्ते बिहार राज्य में ले जाकर अधिक मूल्य पर बेचने के फिराक में थे। ट्रैक्टर और थ्रेशर का उपयोग तस्करी के लिए इस तरह किया गया था कि थ्रेशर के पार्ट्स को हटाकर उसमें शराब की बोतलें छिपाई गई थीं, ताकि किसी को शक न हो।

                     पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 263/2025 धारा 72/63आबकारी अधि0 थाना को0 हाटा जनपद कुशीनगर 

                 गिरफ्तार अभियुक्तगण

1-विक्रम पुत्र जयवीर सिंह सा0- शेखपुर तितरी थाना महम जनपद रोहतक हरियाणा  2-दीपक पुत्र रामकुमार साकिन खन्डा थाना खरखौदा जनपद सोनीपत हरियाणा 

               बरामदगी का विवरण 

कुल कीमती बरामदगी लगभग 11 लाख रुपये

1-अदद ट्रैक्टर PREET 3549 ग्रीन रंग मय थ्रेसर ग्रे रंग 2-708 बोतल रायल इम्पीरियल स्टाईल अवैध अंग्रेजी शराब

         गिरफ्तार करने वाली टीम 

1.प्र0नि0 श्री राम सहाय चौहान थाना को0 हाटा जनपद कुशीनगर2.उ0नि0 श्री संतराज यादव थाना को0 हाटा जनपद कुशीनगर3.उ0नि0 श्री राहुल सिंह थाना को0हाटा जनपद कुशीनगर4.का0 बृजेश यादव द्वितीय थाना को0हाटा जनपद कुशीनगर5.का0 अंगद यादव थाना को0हाटा जनपद कुशीनगर 6.का0 उमाशंकर यादव थाना को0हाटा जनपद कुशीनगर

Sharing Is Caring:

Leave a Comment

×