कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मेहड़ा में नाली बनाने के विवाद में एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के ब्यक्ति को कहा सुनी के दौरान मारपीट रुप धारण कर लें लिया जिसके कारण 50 वर्षीय ब्यक्ति मौके पर गिर पड़ा जिससे हालत गंभीर देख परिजन उनको लेकर सीएचसी इलाज के लिए लाए जहां चिकित्सकों ने उक्त ब्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया है।
सोमवार को थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मेहड़ा में नवीन साहनी पुत्र राम निवास साहनी द्वारा नाली का निर्माण कार्य कराया जा रहा था।जिसको रोकने के लिए उनके पड़ोसी विरेन्द्र यादव पहुंचे।बात चीत के दौरान वाद विवाद शुरू हो गया। मौके पर पहुंची पीआरबी ने मामले को शांत कर दोनों पक्ष को थाने पहुंचने की हिदायत दिया।इसके बाद पुनः विवाद शुरू हो गया पीड़ित पक्ष के अनुसार आरोपी पक्ष ने बीरेंद्र यादव को धक्का दे दिया। जिसके कारण वह मौके पर अचेत होकर गिर पड़े। इसके बाद परिजन वीरेंद्र यादव को इलाज के लिए सीएचसी कप्तानगंज ले आये ।जहां चिकित्सकों ने उक्त ब्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।
इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक चन्द्र भूषण प्रजापति ने बताया कि मृतक का शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओ में मामला दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही किया जाएगा।
क्षेत्राधिकारी क्या कहते है।
थाना कप्तानगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मेहडा में नवीन साहनी पुत्र रामनिवास साहनी द्वारा पूर्व निर्मित नाली की ऊंचाई बढ़ाने का कार्य किया जा रहा था। इसे रोकने के प्रयास में विरेंद्र यादव पुत्र लालजी यादव उम्र करीब 50 वर्ष (निवासी मेहडा) के साथ विवाद हुआ। नवीन साहनी ने विरेंद्र यादव को धक्का दिया, जिससे वे गिर पड़े और बेहोश हो गए। बेहोशी की स्थिति में विरेंद्र यादव को उनके पुत्र बृजभान यादव द्वारा सीएचसी कप्तानगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा उन्हें मृत घोषित किया गया। पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। प्रकरण में तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। मौके पर शान्ति व्यवस्था कायम है। उक्त के संबंध में क्षेत्राधिकारी कसया श्री कुन्दन कुमार सिंह की बाईट