कुशीनगर
कुशीनगर में 223 विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण और शिलान्यास
उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा द्वारा आज कुशीनगर में कई विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया।
मा0 मंत्री जी ने सर्वप्रथम कान्हा पशु आश्रय केंद्र का निरीक्षण कर गौ पूजा की। तत्पश्चात जिले में कुल 223 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। इनमें 78 विकास कार्यों का लोकार्पण 15.87 करोड़ रुपये की लागत से होगा। 145 कार्यों के लिए 38.25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। नगरपालिका परिषद कुशीनगर में 29 करोड़ रुपये की लागत से 121 कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया।
मा0 ऊर्जा मंत्री ने कहा कि पूर्वांचल सहित पूरे उत्तर प्रदेश में विकास का नया आयाम तैयार किया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा कुशीनगर को दिए गए एयरपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि इससे पूर्वांचल के विकास को नई दिशा मिली है।
मा0 सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि योगी और मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सुशासन का उदाहरण बन रहा है। उन्होंने बताया कि कुशीनगर अब विकास में अग्रणी स्थान पर है। एयरपोर्ट की स्थापना से यहां पर्यटन को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है।
कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, अध्यक्ष किरन जायसवाल, जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार राय समेत कई विधायक और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।