पडरौना उपकेंन्द से आज वाधित रहेगा आठ घंटे बिजली आपूर्ति

 

जर्जर बीसीबी मशीनों को बदलने का चलेगा कार्य

कुशीनगर। पडरौना विद्युत उप केन्द्र पर जर्जर बीसीबी मशीनों बदलने के लिए शनिवार को सुबह 10 बजे से सांयकाल 6 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। यह जानकारी पडरौना विद्युत उप केन्द्र के जेई शुभंम गोड ने देते हुए बताया कि 2 फरवरी को पडरौना विद्युत उप केन्द्र पर स्थापित पुरानी जर्जर फीडरों  को बदलने का कार्य किया जाएगा ,जिसके वजह से  सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने जनता-जनार्दन से सहयोग व शान्ति बनाये रखने की अपील करते हुए कहा कि सुबह दस बजे तक अपने जरूरत के कार्यो को निपटा ले ताकि वाधित विद्युत आपूर्ति के दौरान अधिक दिक्कतें का सामना न करना पडे।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment

×