

विलेज फास्ट टाइम्स कुशीनगर
तमकुहीराज, कुशीनगर।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (ग्रापए) तहसील इकाई तमकुहीराज की अहम बैठक रविवार को नगर स्थित सगुन मैरेज हाल में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ग्रापए के जिला उपाध्यक्ष पारसनाथ पांडेय ने की, जबकि चुनाव प्रक्रिया की निगरानी जिला महासचिव अमरनाथ पांडेय एवं जिला उपाध्यक्ष डॉ. फैजूलहक ने की।
बैठक के दौरान तहसील इकाई के पुनर्गठन के साथ-साथ संगठनात्मक मजबूती पर गहन चर्चा हुई। इसी क्रम में हुए चुनाव में सर्वसम्मति से राजकुमार चौबे को पुनः तहसील अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। जैसे ही उनके नाम की घोषणा हुई, सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और पत्रकारों ने एक स्वर में उनके नेतृत्व पर भरोसा जताया।
जिला महासचिव अमरनाथ पांडेय ने औपचारिक घोषणा करते हुए कहा कि अपने पिछले कार्यकाल में राजकुमार चौबे ने संगठन को मजबूती देने के साथ-साथ पत्रकार हितों की रक्षा के लिए सराहनीय कार्य किए। यही कारण है कि तमकुहीराज के पत्रकारों ने उन्हें दूसरी बार अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है।
नवनिर्वाचित तहसील अध्यक्ष राजकुमार चौबे ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे संगठन की है। उन्होंने कहा कि ग्रापए को और अधिक सशक्त बनाना, पत्रकारों की आवाज को बुलंद करना तथा उनके सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए मजबूती से खड़ा रहना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
मंडलीय मंत्री अजय सिंह ने श्री चौबे को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पत्रकार हितों की लड़ाई और मजबूती से लड़ी जाएगी। वहीं तहसील महामंत्री अंजनी सिंह ने कहा कि ग्रापए तहसील इकाई तमकुहीराज सदैव पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए तत्पर रही है और आगे भी रहेगी।
इस मौके पर कामाख्या नारायण मिश्र, मनोज मिश्रा, प्रमोद त्रिपाठी, कृष्णमुरारी पांडेय, धनंजय मिश्र, मृत्युंजय पांडेय, राजीव रंजन तिवारी, नितांत सिंह, रमेश चंद्र यादव, अजय शर्मा, अनिल चौरसिया, कृष्णा यादव, संजीव राय, अमित पांडेय, पंकज मिश्र, सलाउद्दीन, विजय गोड़, राजेश यादव, ब्रजेश बादल, लल्लन गुप्ता, ब्रजेश मिश्रा, अरविन्द पांडेय, कृष्णनंदन खरवार, सौरभ मिश्रा, अमलेश सिंह, वैभव तिवारी, अजीत मिश्रा, धनदयाल पांडेय, हरिकेश प्रसाद, रजनीकांत चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।
— विलेज फास्ट टाइम्स कुशीनगर
