
विलेज फास्ट टाइम्स जनपद कुशीनगर
दिनांक : 25.12.2025
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस ने इस बार जनपद कुशीनगर को एक ऐतिहासिक मौका दिया— पांच दिवसीय सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत आज जिले के गौरवपूर्ण इतिहास में सुनहरे अक्षरों से दर्ज हो गई।
25 से 29 दिसंबर 2025 तक जिला क्रीड़ा स्टेडियम कुशीनगर खेल प्रतिभाओं, उमंग, ऊर्जा और जज़्बे का विशाल केंद्र बना रहेगा। मैदान से लेकर दर्शकदीर्घा तक— हर कोने में केवल एक ही आवाज़… “खेलो, बढ़ो, जीतों!”
सुबह 10 बजे जैसे ही माननीय सांसद श्री विजय कुमार दुबे ने गुब्बारों को आसमान में उड़ाकर उद्घाटन किया, पूरा माहौल देशभक्ति, सम्मान और संकल्प की भावना से भर उठा। उनके साथ मंच पर जिलाधिकारी महेंद्र तंवर, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी एवं हजारों युवा मौजूद रहे। गुब्बारों का उड़ानना केवल कार्यक्रम की शुरुआत नहीं, बल्कि कुशीनगर के युवाओं के सपनों के उड़ान का प्रतीक बन गया।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर जनप्रतिनिधियों व खिलाड़ियों ने उन्हें नमन किया— और वो पलों में ऐसा सन्नाटा कि मानो पूरा स्टेडियम अटल जी की ओजस्वी कविताओं को याद कर रहा हो।
इस बीच जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संदेश स्क्रीन पर गूंजा, तो तालियों और नारों की आवाज़ आसमान चीर गई— “खेलो, मेहनत करो, देश को गौरवान्वित करो!”
खिलाड़ियों की आंखों में चमक, हाथों में जोश और दिल में देश के लिए कुछ कर गुजरने का सपनों सा संकल्प साफ झलक रहा था।
पुलिस अधीक्षक श्री केशव कुमार ने अपने उत्साहवर्धक संबोधन में युवाओं के मनोबल में मानो आग भर दी। उन्होंने कहा— “खेल केवल जीत नहीं, बल्कि अनुशासन, संघर्ष और चरित्र की पहचान है। कठिन परिश्रम ही विजेता बनाता है।”
उनके शब्दों ने खिलाड़ियों में एक नई लौ जला दी—“हार मानना विकल्प नहीं, बेहतर बनना कर्तव्य है…”
दौड़, कबड्डी, फुटबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल, जूडो और अन्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए हजारों युवा अपनी प्रतीक्षा सूची में खड़े— मानो कह रहे हों “मंच हमारा है, वक्त हमारा है!”
कुशीनगर इस बार सिर्फ मैदान नहीं—
एक संकल्प है, एक जोश है, एक आंदोलन है!
और यह महोत्सव केवल खेल नहीं—
युवाओं की ऊर्जा का विस्फोट है, स्वप्नों की उड़ान है और अटल विचारों का अमर संदेश— “चलते रहो… रुकना मत!”
विलेज फास्ट टाइम्स जनपद कुशीनगर
— खेल भावना, जज्बे और जश्न की हर धड़कन के साथ!









