
विलेज फास्ट टाइम्स कुशीनगर
29 दिसंबर 2025 | कुशीनगर
कुशीनगर के स्पोर्ट्स स्टेडियम का माहौल सोमवार दोपहर पूरी तरह खेल-जुनून, जोश और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। सांसद खेल महोत्सव-2025 के अंतिम दिन आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह ने जिले में खेल संस्कृति को नई दिशा देने का संदेश दिया। अपराह्न 1 बजे से शुरू हुए इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दूबे की दमदार मौजूदगी और उनके प्रेरणादायक संबोधन ने खिलाड़ियों में मानो नई ऊर्जा का संचार कर दिया।
वॉलीबॉल में पड़रौना का दबदबा, खड्डा उपविजेता
अंतिम दिन वालेबाल बालक वर्ग के रोमांचक फाइनल में पड़रौना ने खड्डा को मात देकर दो अंक प्राप्त कर खिताब अपने नाम किया, जबकि खड्डा की संघर्षपूर्ण चुनौती उपविजेता पदक के साथ समाप्त हुई। 400 मीटर दौड़ की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा हरी झंडी दिखाकर की गई, जिससे मैदान में खिलाड़ी हवा से बातें करते नजर आए।
सांसद का गरजता बयान — “ये सिर्फ ट्रॉफी नहीं, सपनों के पंख हैं”
खेल महोत्सव के दौरान सांसद विजय कुमार दूबे ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए कहा—
“खिलाड़ी मैदान में सिर्फ पसीना नहीं बहाते, वे अपने परिवार, जिले और देश का नाम रोशन करने की जिद लेकर उतरते हैं। कुशीनगर की धरती में अब वो चिंगारी दिख रही है जो कल को ओलंपिक पदक में बदल सकती है।”
उनकी इस प्रेरक प्रतिक्रिया पर दर्शक दीर्घा तालियों से थर्रा उठी।
593 खिलाड़ियों को सम्मान — खेल प्रतिभा का महाकुंभ
मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने कुल 593 खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल, प्रमाण-पत्र एवं खेल सामग्री प्रदान की। फुटबॉल, बॉक्सिंग, कुश्ती, कबड्डी, हॉकी, भारोत्तोलन, जूडो, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, वालीबाल आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता-उपविजेता खिलाड़ियों की आंखों में सम्मान पाकर चमक देखते ही बन रही थी।
उदयमान खिलाड़ियों पर विशेष फोकस
हॉकी के 10 नवोदित खिलाड़ियों को हॉकी स्टिक
बॉक्सिंग में उभरते सितारों को हेड गार्ड, ग्लव्स
फुटबॉल में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को फुटबॉल शूज़
यह संदेश स्पष्ट था कि प्रतिभा सिर्फ पहचान को नहीं, संसाधन भी पाएगी।
सम्मानित मंच और दमदार मौजूदगी
कार्यक्रम में विधायक मनीष जायसवाल, विधायक मोहन वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष दुगेश राय, जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तवर, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार सहित जिले के







