

सेवरही/कुशीनगर।
विकास खंड सेवरही की लोकप्रिय, कर्मठ और ऊर्जावान ब्लॉक प्रमुख अन्नू धनंजय तिवारी ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज कराते हुए पी-एच-डी (डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी/विद्या वाचस्पति) की उपाधि प्राप्त कर ली है। जैसे ही यह गौरवशाली खबर सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आई, पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। बधाइयों का तांता लग गया और सेवरही से लेकर कुशीनगर तक जश्न का माहौल बन गया।
ब्लॉक प्रमुख अन्नू तिवारी ने यह साबित कर दिया कि जनप्रतिनिधि होने के साथ-साथ उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट मुकाम हासिल किया जा सकता है। उनकी यह उपलब्धि न केवल महिलाओं बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है। शिक्षा, नेतृत्व और समर्पण का यह संगम आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत संदेश दे रहा है।
इस अवसर पर डॉ. अन्नू तिवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर भावुक शब्दों में आभार व्यक्त करते हुए लिखा कि इस सफलता के पीछे उनके जीवनसाथी एवं पति श्री धनंजय तिवारी का अटूट सहयोग, प्यार और समझ सबसे बड़ा संबल रहा। उन्होंने कहा कि कठिन से कठिन समय में पति का साथ उनकी सबसे बड़ी ताकत बना। साथ ही उन्होंने अपने शोध निर्देशक डॉ. दिनेश यादव के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन, अनुभव और विश्वास ने उनके शोध और करियर को नई दिशा दी। इसके अलावा सुमन तिवारी दीदी के निरंतर सहयोग को भी उन्होंने इस सफलता का अहम आधार बताया।
डॉ. अन्नू तिवारी को बधाई देने वालों में उनकी माता पूर्व मुखिया रमिला देवी, पिता सेवानिवृत्त अधिकारी कृष्ण मुरारी तिवारी, भाई एसडीओ विकास तिवारी, विशाल तिवारी, चाचा पैक्स अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश तिवारी, पूर्व क्षेत्रीय मंत्री भाजपा अजय तिवारी, संजय तिवारी, संवेदक अजय तिवारी, शशि प्रताप तिवारी, रवि तिवारी, पत्रकार अभय तिवारी, मनीष तिवारी, विकास तिवारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल रहे।
क्षेत्रवासियों ने इस उपलब्धि को वर्ष 2026 के लिए शुभ संकेत बताते हुए कहा कि सेवरही का नाम अब शिक्षा और नेतृत्व दोनों क्षेत्रों में नई ऊँचाइयों को छू रहा है। डॉ. अन्नू तिवारी की यह सफलता निश्चित रूप से जिले के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज की जाएगी।
