
विलेज फास्ट टाइम्स कुशीनगर
से विषेश संवाददाता की रिपोर्ट
कुशीनगर जनपद में नारी सशक्तिकरण, आत्मरक्षा और अनुशासन को सुदृढ़ करने की दिशा में दुर्गा वाहिनी द्वारा आयोजित नियुद्ध प्रशिक्षण वर्ग का द्वितीय दिवस अत्यंत ऊर्जावान, अनुशासित और प्रेरणादायक वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला मातृशक्ति संयोजिका सरोज जी, जिला दुर्गा वाहिनी संयोजिका करिश्मा जी, महिला सब इंस्पेक्टर ललिता जी एवं पूर्वांचल स्कूल केयर ए० के जिलाध्यक्ष मनोज विश्वकर्मा जी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ ही पूरा परिसर जय भवानी, जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा।
इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी के रूप में उपस्थित महिला सब इंस्पेक्टर ललिता जी की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही। उन्होंने बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि आज की नारी को केवल शिक्षित ही नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर, निर्भीक और आत्मरक्षा में दक्ष होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कानून, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और आपात परिस्थितियों में त्वरित निर्णय लेने की व्यवहारिक जानकारी देकर बहनों का आत्मविश्वास कई गुना बढ़ाया।
कार्यक्रम में संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें जिलामंत्री सुरेन्द्र सिंह जी, जिला सहमंत्री माणिक्य चतुर्वेदी जी, जिला धर्माचार्य सम्पर्क प्रमुख वेद प्रकाश जी, जिला अर्चक पुरोहित सम्पर्क प्रमुख अजय जी, प्रखण्ड अध्यक्ष गौरव जी, प्रखण्ड मंत्री जय सिंह जी एवं प्रखण्ड सहमंत्री मार्कण्डेय जी प्रमुख रहे। इनके साथ रजनी जी, प्रतिमा जी, अनुष्का जी, अर्चना जी सहित दुर्गा वाहिनी की अनेक पदाधिकारी बहनों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
प्रशिक्षण वर्ग में सैकड़ों बहनों ने नियुद्ध, आत्मरक्षा, अनुशासन और संगठनात्मक एकता का प्रशिक्षण लेकर यह संदेश दिया कि नारी शक्ति अब हर चुनौती का सामना करने को तैयार है। मनोज विश्वकर्मा जी ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण वर्ग समाज में सुरक्षित, सशक्त और संस्कारवान पीढ़ी के निर्माण की नींव हैं।
कार्यक्रम के समापन पर दुदही नगर के समाजसेवी एवं व्यवसायी श्री नन्हे जायसवाल जी ने विश्व हिन्दू परिषद एवं दुर्गा वाहिनी का आभार व्यक्त करते हुए सनातन समाज से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक बहनों को ऐसे प्रशिक्षण वर्गों से जोड़ें, ताकि समाज आत्मनिर्भर और सुरक्षित बन सके।
यह प्रशिक्षण वर्ग न केवल एक कार्यक्रम, बल्कि नारी शक्ति के जागरण का सशक्त मंच बनकर उभरा।
🚩 विलेज फास्ट टाइम्स कुशीनगर
जय श्री राम! जय भवानी! 🚩













