
कुशीनगर मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. अनुपम भास्कर के असामयिक निधन पर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में शोकसभा का आयोजन किया गया। दिवंगत आत्मा की शांति हेतु आयोजित इस शोकसभा में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर सहित प्रशासनिक व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने गहरी संवेदना प्रकट की।
कार्यक्रम की शुरुआत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई। जिलाधिकारी श्री तंवर ने डॉ. अनुपम भास्कर के योगदान को याद करते हुए कहा कि “उनका जीवन जनता की सेवा और चिकित्सा के क्षेत्र में समर्पित रहा है। उनके निधन से जनपद ने एक कुशल, समर्पित और संवेदनशील चिकित्साधिकारी को खो दिया है।”
शोकसभा में अपर जिलाधिकारी वैभव कुमार मिश्रा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रेम कुमार राय, उप जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट अनिल कुमार यादव, जिला पूर्ति अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारीगण, साथ ही कलेक्ट्रेट के विभिन्न विभागों के प्रमुख, राजेश श्रीवास्तव, ब्रजेश श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव सहित अन्य पटल सहायक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
इस अवसर पर यह भाव भी प्रकट किया गया कि डॉ. अनुपम भास्कर का कार्यक्षेत्र में योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा, और उनका आदर्श भावी पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा।


