मौके से 03 अदद अवैध तमन्चा .315 बोर मय कारतूस, एक कार इत्यादि बरामद
अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन एवं पुलिस उप-महानिरीक्षक गोरखपुर रेंज के निर्देशन में जनपद कुशीनगर में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री संतोष कुमार मिश्रा द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री रितेश कुमार सिंह के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 04.05.2025 को थाना पटहेरवा क्षेत्रान्तर्गत कुछ पशुतस्करों के होने की सूचना प्राप्त हुई। इस सूचना पर तत्काल योजना बनाते हुए पुलिस टीमों का गठन किया गया जिसमें थाना पटहेरवा, थाना तमकुहीराज तथा स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना पटहेरवा क्षेत्रान्तर्गत रजवटिया पोखरा एन0एच0-28 के समीप घेराबंदी कर चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक कार आते हुए दिखाई दी, जिसको पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो वाहन पर सवार व्यक्तियों द्वारा लक्ष्य साधकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। जवाबी प्रतिरक्षा में पुलिस टीम द्वारा फायरिंग की गयी, जिसमें दो व्यक्ति घायल हो गये जिनकी पहचान 1- प्रदीप भारती पुत्र रमेश भारती निवासी पगरा बसन्तपुर थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर व 2- अरशद खान पुत्र अफजल उर्फ मदारी निवासी मोहम्मदपुर कठार थाना खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर के रुप में हुई तथा उसके एक अन्य साथी 3- रितेश शर्मा पुत्र योगेन्द्र शर्मा निवासी बहादुरपुर थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर को भी मौके से गिरफ्तार किया गया। मौके/ कब्जे से 1- एक कार टाटा टियागो UP-57 DW 4035, 2-03 अदद अवैध तमन्चा .315 बोर, 3-06 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर, 4-05 अदद खोखा कारतूस .315 बोर, 5-02 अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त को दवा ईलाज हेतु पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल भेजा गया है। बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार पर सुसंगत धाराओं अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि अभियुक्त प्रदीप भारती के विरुद्ध जनपद कुशीनगर के विभिन्न थानों पर कई मुकदमे दर्ज हैं तथा थाना पटहेरवा से हिस्ट्रीशीटर भी है व थाना पटहेरवा व तमकुहीराज के गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित है। थाना तमकुहीराज के मु0अ0सं0 316/2024 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु 25,000/ रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।
पूछ-ताछ का विवरण
अभियुक्तों का एक संगठित गिरोह है। जो विभिन्न जनपदों से गोवंशींय पशुओं को वाहन पर क्रूरतापूर्वक लाद कर वध हेतु बिहार ले जाते है। गौकशी कर अवैध धन अर्जित करते है। जिसे आपस में बाट लेते है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0- 108/2025 धारा 109(1),3(5) बीएनएस0 व 3/25/27 आयुध अधिनियम थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
घायल गिरफ्तार अभियुक्तगण
1- प्रदीप भारती पुत्र रमेश भारती निवासी पगरा बसन्तपुर थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर (घायल/गिरफ्तार, 25,000/- रुपये का इनामी)2- अरशद खान पुत्र अफजल उर्फ मदारी निवासी मोहम्मदपुर कठार थाना खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर (घायल/गिरफ्तार)3- रितेश शर्मा पुत्र योगेन्द्र शर्मा निवासी बहादुरपुर थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर (गिरफ्तार)
अभियुक्त प्रदीप भारती का आपराधिक
1.मु0अ0सं0 191/2022 धारा 3/5ए/8/5बी गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना पटहेरवा कुशीनगर 2.मु0अ0सं0 317/2022 धारा 3/5ए/8/5बी गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना पटहेरवा कुशीनगर 3.मु0अ0सं0 282/2023 धारा 3/5ए/8/5बी गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना तमकुहीराज कुशीनगर 4.मु0अ0सं0 184/2022 धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर 5.मु0अ0सं0 148/2024 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर ( वांछित)6.मु0अ0सं0 316/2024 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर ( वांछित)
2- अभियुक्त अरशद खान का आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं0 395/2018 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना चौरीचौरा जनपद गोरखपुर2.मु0अ0सं0 142/2022 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना खलीलाबाद जनपद सन्तकबीरनगर3.मु0अ0सं0 695/2023 धारा 457,380 भादवि थाना खलीलाबाद जनपद सन्तकबीरनगर4.मु0अ0सं0 783/2019 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना खलीलाबाद जनपद सन्तकबीरनगर5.मु0अ0सं0 852/2022 धारा 174ए भादवि थाना खलीलाबाद जनपद सन्तकबीरनगर6.मु0अ0सं0 932/2023 धारा 457,380 भादवि थाना खलीलाबाद जनपद सन्तकबीरनगर 7.मु0अ0सं0 986/2023 धारा 457,380,511 भादवि थाना खलीलाबाद जनपद सन्तकबीरनगर8.मु0अ0सं0 1138/2023 धारा 457,380,411 भादवि थाना खलीलाबाद जनपद सन्तकबीरनगर9.मु0अ0सं0 255/2019 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 थाना कलवारी जनपद बस्ती10.मु0अ0सं0 716/2016 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर
बरामदगी का विवरण
1- एक कार टाटा टियागो UP-57 DW 40352- 03 अदद अवैध तमन्चा .315 बोर3- 06 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर4- 05 खोखा कारतूस .315 बोर7- 02 अदद मोबाइल फोन
बरामदगी गिरफ्तारी करने वाली टीम
1-प्रभारी निरीक्षक स्वाट श्री आशुतोष कुमार सिंह जनपद कुशीनगर मय टीम2-प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज श्री सुशील कुमार शुक्ला थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर मय टीम 3-थानाध्यक्ष पटहेरवा श्री विनय कुमार मिश्रा थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर मय टीम 4- उ0नि0 आलोक यादव स्वाट टीम जनपद कुशीनगर 5- उ0नि0 मनोज कुमार वर्मा चौकी प्रभारी फाजिल नगर थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर6- उ0नि0 अनुराग यादव थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर7- उ0नि0 धीरेन्द्र वर्मा थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर8- उ0नि0 दिनेश कुमार साहनी थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर
पुलिस मुठभेड़ में एक 25 हजार रुपये का ईनामी सहित दो पशु तस्कर घायल/गिरफ्तार, एक अन्य साथी सहित कुल तीन पशु तस्कर गिरफ्तार, मौके से 03 अदद अवैध तमन्चा .315 बोर मय कारतूस, एक कार इत्यादि बरामदगी के संबंध में क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज श्री अमित सक्सेना की बाईट