
कुशीनगर जनपद थाना कप्तानगंज क्षेत्र अंतर्गत एक पीड़िता के पिता जफरुद्दीन सिद्दिकी द्वारा तहरीर दिया गया कि उनकी बेटी के साथ अभियुक्त अफरोज पुत्र शमसुद्दीन निवासी नगर पंचायत कप्तानगंज उत्तर मोहल्ला थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर द्वारा छेड़खानी किया गया व दुपट्टा खीचने का प्रयास किया गया है जिसको लेकर उनकी लड़की दहशत में है। प्राप्त तहरीर पर तत्काल थाना कप्तानगंज पर मु0अ0सं0 393/2025 पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। जिसके क्रम में मात्र 06 घण्टे के अन्दर थाना कप्तानगंज पुलिस द्वारा अभियुक्त अफरोज को गिरफ्तार किया गया।

मु0अ0सं0 393/2025 धारा 74/115(2) बीएनएस के तहत अफरोज के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
अफरोज पुत्र शमसुद्दीन निवासी नगर पंचायत कप्तानगंज उत्तर मोहल्ला को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वह मुस्लिम युवती के साथ छेड़खानी के मामले में आरोपी था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस टीम ने अफरोज अंसारी को गिरफ्तार किया। टीम में प्र0नि0 चन्द्रभूषण प्रजापति, उ0नि0 सौरभ द्विवेदी, उ0नि0 अंकित सिंह, का0 इतेश कुमार और का0 रितेश कुमार शामिल थे। इन अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया।
थाना कप्तानगंज क्षेत्रांतर्गत मुस्लिम युवती के साथ छेड़खानी करने वाले अफरोज अंसारी की 06 घण्टे के अन्दर हुई गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री संतोष कुमार मिश्रा की बाईट
