
कुशीनगर वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जनपद कुशीनगर में पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर/मेला का आयोजन प्रत्येक विकास खंड स्तर पर किया जाएगा। जनपद के 14 विकास खंडों में कुल 42 शिविर/मेले 17 अक्टूबर से 30 अक्टूबर, 2025 तक आयोजित किए जाएंगे।
मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. रवीन्द्र प्रसाद ने बताया कि इन शिविरों में गोष्ठी एवं चिकित्सा शिविरों के साथ-साथ पशुपालन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण एवं सरकारी योजनाओं से अवगत कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि शिविरों का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया जाएगा तथा पशुपालकों के पंजीकरण के साथ व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा।
उन्होंने सभी उपमुख्य पशुचिकित्साधिकारी को निर्देशित किया है कि अपने-अपने विकास खंडों में शिविरों का सफल आयोजन सुनिश्चित करेंगे।
