
कुशीनगर। अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के अभियान के तहत थाना बरवापट्टी पुलिस ने मंगलवार को बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त शाजिद अली पुत्र जुल्फिकार निवासी गोधी थाना भोजपुर, जिला मुरादाबाद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त मु0अ0सं0 116/24 धारा 3(1) यू.पी. गैंगेस्टर एक्ट थाना तरया सुजान का वांछित था। इसके अलावा उस पर मु0अ0सं0 479/2023 धारा 3/5A/5B/8 गौवध निवारण अधिनियम के तहत भी मुकदमा दर्ज है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को दबोचने में सफलता प्राप्त की।
थाना प्रभारी श्री महेन्द्र राम प्रजापति के नेतृत्व में गठित टीम — उपनिरीक्षक गौतम कुमार, कांस्टेबल हसरत अली खान एवं कांस्टेबल आलोक कुमार ने कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी सूरत में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और संगठित अपराध पर नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
पुलिस की इस सफलता से क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।
