

कुशीनगर।
आगामी दीपावली, भाईदूज, चित्रगुप्त जयंती एवं छठ महापर्व जैसे प्रमुख त्योहारों को शांति, सौहार्द और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में सेंटर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न समुदायों के धर्मगुरु, प्रबुद्धजन एवं जनपद के संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद कुशीनगर की पहचान हमेशा से अमन, भाईचारा और सामाजिक एकता रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि जैसे पूर्व के सभी त्यौहार जिले में शांति और सौहार्द के माहौल में सम्पन्न हुए हैं, वैसे ही आगामी सभी पर्व भी आपसी समन्वय और सहयोग से सकुशल संपन्न होंगे। डीएम ने कहा, “त्योहारों का अर्थ सिर्फ उत्सव नहीं, बल्कि एक-दूसरे के प्रति सम्मान और एकजुटता का संदेश देना भी है।”
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक शांति और सुरक्षा बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। यदि कहीं कोई विवाद या समस्या उत्पन्न होती है, तो तत्काल संबंधित अधिकारी को सूचित करें ताकि समय रहते समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी त्योहारों को सुरक्षित, स्वच्छ और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की जिम्मेदारी हम सबकी है।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सभी प्रमुख स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर निगरानी रखी जा रही है और किसी भी तरह की **भड़काऊ या अफवाह
