
कुशीनगर। आगामी धनतेरस और दीपावली पर्व के मद्देनज़र जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग प्लान लागू किया है। यह व्यवस्था 16 अक्टूबर से प्रभावी होगी और प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक लागू रहेगी।
कस्बा पडरौना में मुख्य बाजारों में भीड़ को नियंत्रित करने हेतु भारी वाहनों जैसे ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली, डीसीएम आदि के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। नौका टोला, बेलवा चुंगी, जटहां तिराहा, दुर्गा मंदिर रोड (पीएनबी बैंक के पास) से चारपहिया वाहन और ई-रिक्शा को मुख्य बाजार की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। इसी तरह, सुबाष चौक, अम्बे चौक और रेलवे स्टेशन मोड़ से कोई भी व्यावसायिक वाहन बाजार क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर सकेगा।
रामधाम पोखरा चौराहे से भी बड़े वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा। अन्य सवारी वाहनों के लिए बावली चौक–सुबाष चौक–कठकुईया मोड़–स्टेशन बाईपास–अम्बे चौक–खिरकिया मार्ग को वैकल्पिक रूट के रूप में निर्धारित किया गया है।
पार्किंग व्यवस्था के तहत चारपहिया वाहनों को उदित नारायण डिग्री कॉलेज के सामने के मैदान और सुभाष चौक स्थित सोसाइटी परिसर में पार्क किया जाएगा।
वहीं कस्बा कसया में भी यात
