
कुशीनगर, 28 अक्टूबर 2025 —
जनपद में वांछित और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तमकुहीराज थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने अपहरण और दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोपों में वांछित अभियुक्त हेमराज पुत्र स्वर्गीय बदन सिंह निवासी मोड़िया शाद, थाना हलीना, जनपद भरतपुर (राजस्थान) को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई मु0अ0सं0 363/2024 धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस व 5(एल)/6 पाक्सो एक्ट से जुड़े मामले में की गई है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। अंततः 27 अक्टूबर 2025 को पुलिस टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त पर नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का गंभीर आरोप है। गिरफ्तारी के बाद उसे विधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय भेजा जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक चन्द्रशेखर राम, हे0का0 रामअनुज तथा म0का0 कंचनलता शामिल रहे, जिनके संयुक्त प्रयास से यह कार्रवाई सफल हुई।
थाना प्रभारी ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा और किसी भी सूरत में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए इसे कानून-व्यवस्था की मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
