

📰 विलेज फास्ट टाइम्स
राष्ट्रीय समाचार / कुशीनगर संस्करण
“यह पदयात्रा भारत की विविधता और एकता का उत्सव है” — सांसद कुशीनगर
कुशीनगर, 30 अक्टूबर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मेरा युवा भारत (MY Bharat) द्वारा संचालित “यूनिटी मार्च” कार्यक्रम देश की एकता, अखंडता और युवा सशक्तिकरण का प्रतीक है। उन्होंने इसे “युवा चेतना का महायज्ञ” बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं में राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और सेवा भाव की भावना को नई ऊर्जा देगा।
सांसद ने बताया कि यह राष्ट्रव्यापी पदयात्रा सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा —
“यह पदयात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की एकता और विविधता का उत्सव है, जो युवाओं को देश के प्रति समर्पण, अनुशासन और उत्तरदायित्व का भाव सिखाएगी।”
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का शुभारंभ 6 अक्टूबर 2025 को केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री द्वारा डिजिटल माध्यम से किया गया है। मेरा भारत पोर्टल पर पंजीकरण कर देशभर के युवा इस ऐतिहासिक मुहिम का हिस्सा बन सकते हैं।
जिले में 31 अक्टूबर से 25 नवम्बर तक चलेगी पदयात्रा
सांसद दुबे ने बताया कि जिला स्तरीय यूनिटी मार्च 31 अक्टूबर से 25 नवम्बर तक जिले के सभी विकासखंडों, शिक्षण संस्थानों और महाविद्यालयों में निकाली जाएगी। इस पदयात्रा में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट्स एंड गाइड्स और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि इन पदयात्राओं के माध्यम से युवाओं में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक एकता, पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक गौरव का संदेश प्रसारित किया जाएगा।
राष्ट्रीय स्तर की पदयात्रा गुजरात में संपन्न होगी
सांसद ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की 152 किलोमीटर लंबी पदयात्रा 26 नवम्बर से 6 दिसम्बर 2025 तक चलेगी, जो *स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (केवड़







