


📰 विलेज फास्ट टाइम्स – कुशीनगर
खेल-कूद और युवा ऊर्जा का उत्सव
विधायक डॉ. असीम कुमार ने किया उद्घाटन, गाजीपुर और बलिया के बीच रोमांचक मुकाबला
कुशीनगर। खेल के मैदान में उत्साह और ऊर्जा से भरे माहौल में ओपेन स्टेट आमंत्रण पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह का आयोजन बेदुपार इंटर कॉलेज, सेवरही में हुआ, जहां मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा तमकुहीराज के विधायक डॉ. असीम कुमार तथा विशिष्ट अतिथि विनय राय, अध्यक्ष कुशीनगर महोत्सव, एवं संजय दूबे, प्रबंधक बेदुपार इंटर कॉलेज, ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया।
जिला क्रीड़ा अधिकारी रवि कुमार निषाद ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर की कई टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन दिवस पर पहला मैच गाजीपुर बनाम बलिया के बीच खेला गया, जो कड़े मुकाबले में 1–1 गोल से बराबरी पर समाप्त हुआ। दूसरा मैच देवरिया बनाम महराजगंज के बीच खेला गया, जिसमें महराजगंज ने 4–1 से शानदार जीत दर्ज की।
कार्यक्रम में खेल प्रेमियों की भारी भीड़ रही। इस अवसर पर वशिष्ठ राय उर्फ गुड्डू राय, ब्लॉक प्रमुख तमकुहीराज, राजेश श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य बेदुपार इंटर कॉलेज, कस्तूर चंद जायसवाल, पूर्व चेयरमैन नगर पालिका कुशीनगर, संजय राय, रामभरोश दूबे सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मैच संचालन में उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ से आए निर्णायक संजय रावत (ऑब्जर्वर), अमल कुमार, संजय साहनी, मनोज तिवारी, अशगर अली, रज्जाउल्लाह, कौशल किशोर, अबुजर, इरसाद, यशपाल प्रजापति, विजय सेन पांडेय एवं विवेक शर्मा की निर्णायक भूमिका रही। वहीं, प्रशिक्षक राजेंद्र सिंह राजू, सूरज, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, पंकज कुमार यादव और पंकज चौधरी ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम के अंत में जिला क्रीड़ाधिकारी रवि कुमार निषाद ने सभी अतिथियों, निर्णायकों और खिलाड़ियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “ऐसे आयोजन युवाओं में खेल भावना और अनुशासन को मजबूत करते हैं।”
न्यूज़ ब्यूरो : विलेज फास्ट टाइम्स – कुशीनगर
(खेल-कूद, युवा और समाज के उज्जवल भविष्य की आवाज)
