
विलेज फास्ट टाइम्स | कुशीनगर | 03 नवम्बर 2025
महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर जिले में चल रहे मिशन शक्ति विशेष अभियान (फेज 5.0) के तहत आज ग्राम पंचायत कोहरवलिया में एक प्रभावी जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य था— महिलाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं और सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक बनाना।
इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी डी.सी. त्रिपाठी ने बताया कि मिशन शक्ति के अंतर्गत विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, ताकि हर महिला अपने अधिकार और सुरक्षा के प्रति सजग रह सके।
चौपाल में हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन टीम के डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर नलिन सिंह ने “घरेलू हिंसा एवं दहेज उन्मूलन” विषय पर चर्चा करते हुए समाज में फैली इन बुराइयों के दुष्प्रभावों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि “महिलाओं के सम्मान के बिना कोई भी समाज प्रगति नहीं कर सकता, इसलिए हर व्यक्ति को इनके अधिकारों की रक्षा में आगे आना चाहिए।”
वहीं जेंडर स्पेशलिस्ट श्रीमती प्रीति सिंह ने महिला कल्याण विभाग की सभी प्रमुख योजनाओं— जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, विधवा पेंशन योजना, निराश्रित महिला योजना आदि— की जानकारी दी और पात्र महिलाओं को इनका लाभ उठाने के लिए प्रेर




