
🗞️ विलेज फास्ट टाइम्स, कुशीनगर | 04 नवंबर 2025
जिला समाज कल्याण अधिकारी रामाशंकर यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जनपद कुशीनगर में उपहार सामग्री की आपूर्ति के लिए फर्म कमलापुरी इंटरप्राइजेज, गोण्डा को निदेशालय स्तर पर अधिकृत किया गया था। निदेशालय द्वारा जिले का लक्ष्य 752 जोड़ों का निर्धारित किया गया, जिनमें से 545 जोड़ों का विवाह नवरात्रि की शुभ तिथियों में संपन्न कराया जा चुका है।
उन्होंने आगे बताया कि शेष बचे हुए लक्ष्य की पूर्ति हेतु 12 से 23 नवंबर 2025 तक सामूहिक विवाह कार्यक्रम प्रस्तावित था। किंतु, अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण निदेशालय समाज कल्याण विभाग द्वारा कुशीनगर जनपद में उपहार सामग्री वितरण एवं आपूर्ति से संबंधित इम्पैनलमेंट प्रक्रिया को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
निदेशालय के आदेश दिनांक 08 अक्टूबर 2025 के तहत अब उपहार सामग्री आपूर्ति हेतु ई-टेंडर/जेम पोर्टल के माध्यम से नई फर्म का चयन किया जाएगा
