

विलेज फास्ट टाइम्स, जनपद कुशीनगर
दिनांक – 16.11.2025
कुशीनगर में अवैध शराब के निष्कर्षण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध पुलिस की कड़ी कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के सख्त निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत आज थाना चौराखास पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
थानाध्यक्ष अजय कुमार पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए लगभग 05 क्विंटल अवैध लहन को मौके पर नष्ट कर दिया। इसके साथ ही 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए एक आरोपी को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिंदु मुसहर पुत्र रामदेव, निवासी ग्राम फुलवापट्टी थाना कसया के रूप में हुई है। आरोपी मौके पर अवैध शराब निर्माण में संलिप्त पाया गया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पूरे सामान को कब्जे में लिया तथा अवैध लहन को नष्ट कराया।घटना के संबंध में थाना चौराखास पर मु0अ0सं0 159/2025, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का यह कदम क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार करने वालों के लिए एक कड़ा संदेश माना जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के अभियान से गाँव–क्षेत्र में अवैध शराब से होने वाले अपराधों और स्वास्थ्य जोखिमों पर रोक लगेगी। पुलिस टीम के सख्त रवैये से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
बरामदगी 05 क्विंटल अवैध लहन नष्ट 10 लीटर अवैध कच्ची शराब गिरफ्तार अभियुक्त बिंदु मुसहर पुत्र रामदेव, ग्राम फुलवापट्टी थाना कसया कार्रवाई करने वाली टीम थानाध्यक्ष अजय कुमार पटेल एवं चौराखास पुलिस टीम चौराखास पुलिस की यह कार्रवाई अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान में एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।
