
17 नवम्बर, विलेज फास्ट टाइम्स कुशीनगर
कुशीनगर जनपद के युवाओं के लिए एक शुभ अवसर आने वाला है। जिला सेवायोजन कार्यालय, मॉडल करियर सेंटर तथा क्वेश कार्प के संयुक्त तत्वावधान में 20 नवम्बर 2025 को श्री भगवान महावीर पीजी कॉलेज, पावानगर (फाजिलनगर) में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इसकी जानकारी जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि मेले में क्वेश कार्प के भर्ती अधिकारी स्वयं उपस्थित रहकर विभिन्न पदों पर परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से चयन प्रक्रिया सम्पन्न करेंगे। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में नौकरी पाने का मौका मिलेगा।
मेले में 18 से 35 वर्ष आयु के हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, डिप्लोमा और आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण की व्यवस्था आसान रखते हुए विभाग ने दो विकल्प उपलब्ध कराए हैं—
1️⃣ सेवायोजन विभाग के पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर लॉगइन कर संबंधित कंपनी में ऑनलाइन आवेदन
2️⃣ अथवा व्हाट्सऐप नम्बर 8881004646 पर बायोडाटा भेजकर पंजीकरण
अधिकारी ने बताया कि मेले में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को अपनी शैक्षिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और बायोडाटा अवश्य साथ लाना होगा। अभ्यर्थियों को पूर्वान्ह 09:00 बजे कॉलेज परिसर में उपस्थित होने की अपील की गई है।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि रोजगार मेला पूरी तरह निःशुल्क है तथा इसमें प्रतिभाग हेतु किसी प्रकार का शुल्क या यात्रा व्यय देय नहीं होगा। जिला प्रशासन का दावा है कि यह मेला युवाओं को स्थानीय स्तर पर बेहतर रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी कदम साबित होगा।
रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह एक बेहतरीन मौका है, जिसमें एक ही स्थान पर अनेक कंपनियों के अधिकारियों से मिलकर अपने करियर को नई दिशा दी जा सकती है।
