
विलेज फास्ट टाइम्स – जनपद कुशीनगर
दिनांक : 30.11.2025
कुशीनगर। अपराध और अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत सेवरही पुलिस को आज एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने दबिश देकर एक शातिर अभियुक्त संदीप कुशवाहा पुत्र प्रभु कुशवाहा, निवासी दनियाडी, थाना तरयासुजान को चोरी की मोटरसाइकिल और भारी मात्रा में अवैध देशी शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष धीरेन्द्र राय के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई ने क्षेत्र में सक्रिय शराब तस्करों व वाहन चोरी गिरोह के मंसूबों पर बड़ा प्रहार किया है। पुलिस ने मौके से चोरी की अपाची मोटरसाइकिल (BR29AN4505) और 45 पाउच बन्टी-बबली अवैध देशी शराब, कुल 09 लीटर, बरामद की है। यह बरामदगी साफ दर्शाती है कि आरोपी लंबे समय से अवैध शराब की आपूर्ति और परिवहन में शामिल था।
पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई ने स्थानीय लोगों में राहत और सुरक्षा की भावना बढ़ाई है। गांव-देहातों में अवैध शराब के बढ़ते कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में यह गिरफ्तारी पुलिस की सतर्कता और मुस्तैदी का बड़ा उदाहरण बनी है।
बरामदगी के आधार पर थाना सेवरही में मु0अ0सं0 358/2025, धारा 2(30)/317(2) बीएनएस व धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम—
थानाध्यक्ष श्री धीरेन्द्र राय, थाना सेवरही
उ0नि0 अनिल कुमार शर्मा, चौकी प्रभारी कस्बा सेवरही का0 आदित्य सिंह, थाना सेवरही का0 किशन सिंह, थाना सेवरही
