

विलेज फास्ट टाइम्स, जनपद कुशीनगर
दिनांक – 07 दिसम्बर 2025 | थाना कोतवाली पडरौना
जनपद कुशीनगर पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब कोतवाली पडरौना व स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक अन्तर्राज्यीय वाहन चोरी गैंग का भंडाफोड़ करते हुए 11 चोरी की मोटरसाइकिलें तथा नगद 1600 रुपये बरामद कर तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद हुई मोटरसाइकिलों की अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।
यह सफल अभियान पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में संचालित किया गया।
ऐसे दबोचे गए वाहन चोर
गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने थाना कोतवाली पडरौना क्षेत्र में दबिश देकर तीन अभियुक्तों—
शमशाद अंसारी उर्फ खरहा, निवासी उर्दहा नं० 02, रामकोला
अशोक पासवान, निवासी बलुआ रेता, थाना नदी, पश्चिमी चंपारण (बिहार), वर्तमान निवास जंगल विशुनपुरा, पडरौना
अनिल यादव, निवासी मदरहवा मूजा टोला, थाना नदी, पश्चिमी चंपारण (बिहार)
—को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से 11 मोटरसाइकिलें बरामद हुईं।
पुलिस ने इस बड़ी बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु.अ.सं. 707/2025 धारा 303(2)/317(2)/317(4)/317(5)/341(2)/111(2)B बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पूछताछ में बड़ा खुलासा – मॉल, बैंक, भीड़भाड़ वाले इलाकों को बनाते थे निशाना
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उनका यह गिरोह लम्बे समय से कुशीनगर, गोरखपुर और उत्तर प्रदेश



कुशीनगर पुलिस ने अन्तर्राज्यीय वाहन चोरी गिरोह का बड़ा खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से विभिन्न कंपनियों की 11 चोरी की मोटरसाइकिलें (कीमत लगभग 5.50 लाख रुपये) और नकद 1600 रुपये बरामद हुए। कार्रवाई की पुष्टि क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. अजय कुमार सिंह ने की।
