
विलेज फास्ट टाइम्स, जनपद कुशीनगर
दिनांक : 08 दिसम्बर 2025
कुशीनगर जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को एक बड़ी सफलता तब हाथ लगी जब थाना विशुनपुरा पुलिस ने हत्या आदि के गंभीर मामले में वांछित चल रहे आरोपी को दबोच लिया। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए अभियुक्त टुनटुन मद्देशिया पुत्र इन्द्रजीत निवासी बैकुण्ठपुर कोठी, थाना विशुनपुरा को गिरफ्तार कर कानून के शिकंजे में कस दिया है।
अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 434/25 धारा 103(1) BNS एवं 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आज सुबह एक विशेष अभियान के दौरान उसे धर-दबोचा। बताया जा रहा है कि अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी संदिग्ध रहा है और उसकी गतिविधियों को लेकर पुलिस लंबे समय से सतर्क थी।
थाना विशुनपुरा पुलिस टीम ने अपने साहस, तत्परता और रणनीति से एक बार फिर साबित किया है कि अपराधियों के लिए जनपद कुशीनगर की धरती किसी भी हाल में सुरक्षित नहीं है। इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में राहत की भावना है तथा पुलिस की कार्रवाई को लेकर आम नागरिकों ने संतोष व्यक्त किया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल अधिकारी और कर्मी—
प्र0नि0 आनंद कुमार गुप्ता
व0उ0नि0 संतोष कुमार सिंह
उ0नि0 दीपक सिंह
का0 श्यामसुन्दर यादव
का0 धर्मेन्द्र सिंह
पुलिस टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
