मा0 मंत्री श्री ए0के0 शर्मा जी का जनपद में आगमन 9 मई को

कुशीनगर

       मा० मंत्री नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग, ए0 के0 शर्मा जी  का जनपद में कार्यक्रम निर्धारित हुआ है। 

        कुशीनगर में दिनांक 9 मई को सायंकाल 06.00 बजे मा0 मंत्री जी नगर पंचायत मथौली पहुंचेंगे,तत्पश्चात  नगर पंचायत कार्यालय एवं नगर विकास की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। रात्रि विश्राम कुशीनगर में तथा 10 मई को 9.30 बजे से भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम रॉयल रेजिडेंसी में सम्मिलित होंगें ,तत्पश्चात 10.05 बजे से निराश्रित पशु आश्रय स्थल कुशीनगर  के गौ शाला का निरीक्षण एवं नगर विकास विभाग की समस्त नगर निकायों में संचालित योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया जाएगा।

       मा0 मंत्री जी 12.00 बजे श्री गेंदा सिंह लघु माध्यमिक विद्यालय बरवा राजा पाकड़ में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू गेंदा सिंह की मूर्ति का अनावरण एवं जनसभा को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment

×