
कुशीनगर जिले में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तरयासुजान पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक लग्जरी वाहन से भारी मात्रा में हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है, जिसकी कुल कीमत वाहन सहित लगभग 9 लाख 45 हजार रुपये आंकी गई है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज राकेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में 30 जुलाई 2025 को की गई।
पुलिस टीम ने थाना तरयासुजान क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान टोयटा अर्बन क्रुजर कार (वाहन संख्या BR 02AZ 9507) को रोका, जिसमें बिहार राज्य ले जाई जा रही हरियाणा निर्मित 24 बोतल रॉयल ग्रीन व्हिस्की (750 एमएल) और 192 बोतल रॉयल ग्रीन व्हिस्की (375 एमएल) बरामद की गई।
जैसे ही वाहन चालक और तस्कर पुलिस को देखते, मौके से फरार हो गए। हालांकि वाहन नंबर के आधार पर अभियुक्तों की पहचान कर ली गई है और शीघ्र ही उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
पुलिस ने इस मामले में थाना तरयासुजान पर मुकदमा अपराध संख्या 247/2025, धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
बरामदगी का विवरण:
24 बोतल रॉयल ग्रीन व्हिस्की (750 एमएल)
192 बोतल रॉयल ग्रीन व्हिस्की (375 एमएल)
कुल शराब की अनुमानित कीमत: ₹1,45,000/-
टोयटा अर्बन क्रुजर कार (वाहन संख्या BR 02AZ 9507): ₹8,00,000/-
कुल कीमत: ₹9,45,000/-
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:
1. श्यामलाल निषाद, प्रभारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक, थाना तरयासुजान
2. अरविन्द कुमार, उपनिरीक्षक एवं चौकी प्रभारी, नितफेडिया
इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि कुशीनगर पुलिस तस्करी रोकने के लिए सतर्क है और लगातार प्रयासरत है। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद इस नेटवर्क का और बड़ा खुलासा हो सकता है।
