
कुशीनगर: जिले में गोवंशीय पशुओं की तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में कसया थाना पुलिस ने पशु तस्कर गैंग के दो सदस्यों के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता निवारण उत्तर प्रदेश अधिनियम थाना कसया जनपद कुशीनगर कार्रवाई की है।
थाना कसया पुलिस द्वारा थाना कसया क्षेत्र से 02 पशु तस्करों 1.सोनू पुत्र मशहूर पता सिकटिया टोला रसूलपुर थाना को0 हाटा जनपद कुशीनगर, 2.सुनील शर्मा पुत्र बाल किशन शर्मा पता अहिरौली दुबौली थाना गोपालपुर जनपद गोपालगंज बिहार को गिरफ्तार कर मौके/कब्जे से 01 अदद मैजिक वाहन संख्या UP57AT8210 से 03 राशि गोवंशीय( 02 राशि गाय व 01 राशि बछड़ा) पशु क्रूरता पूर्वक बंधे हुए आदि बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कसया पर मु0अ0सं0 0508/2025 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
पूछताछ का विवरण
पूछ-ताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग गोवंशीय पशुओं को विभिन्न स्थानों से पकड़कर पिकअप वाहन में क्रूरुता पूर्वक लाद कर बिहार राज्य में ले जाकर बेचकर आर्थिक लाभ कमाते है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 508/2025 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम थाना कसया जनपद कुशीनगर
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1.सोनू पुत्र मशहूर पता सिकटिया टोला रसूलपुर थाना को0 हाटा जनपद कुशीनगर,
2. सुनील शर्मा पुत्र बाल किशन शर्मा पता अहिरौली दुबौली थाना गोपालपुर जनपद गोपालगंज बिहार बरामदगी विवरण
1-एक अदद मैजिक रजिस्ट्रेशन संख्या UP57AT8210
2-तीन राशी गौवंशीय पशु (02 राशि गाय व 01 राशि बछड़ा
बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
प्र0नि0 अमित शर्मा थाना कसया जनपद कुशीनगर उ0नि0 गौरव शुक्ला चौकी प्रभारी कुशीनगर थाना कसया जनपद कुशीनगर उ0नि0 आदर्श मिश्र थाना कसया जनपद कुशीनगर हे0का0 साहिल यादव थाना कसया जनपद कुशीनगर का0 उमाशंकर यादव थाना कसया जनपद कुशीनगर का0 राहुल पाण्डेय थाना कसया कुशीनगर
पुलिस का कहना है कि यह गैंग अवैध संपत्ति अर्जित करने के लिए संगठित ढंग से पशु तस्करी का काम करता था। कुशीनगर पुलिस की यह कार्रवाई अपराध पर लगाम लगाने की दिशा में एक और मजबूत कदम मानी जा रही है।


