
कुशीनगर
शासन की मांग पर बंदन योजना अंतर्गत प्रस्ताव किया गया प्रेषित
जनपद के विभिन्न सांस्कृतिक, पौराणिक,ऐतिहासिक स्थलों के विकास संबंधी हैं उक्त प्रस्ताव
जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि शासन द्वारा सांस्कृतिक, पौराणिक, ऐतिहासिक महत्व के स्थलों पर अवस्थापना तथा अन्य सुविधाओं का विकास हेतु वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025 – 26 में बंदन योजना अंतर्गत स्थलों का चयन कर प्रस्ताव प्रेषित किए जाने का निर्देश दिए गए थे।
उक्त के क्रम में जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में सांस्कृतिक, पौराणिक , धार्मिक स्थलों पर अवस्थापना एवं अन्य सुविधाओं के विकास हेतु वंदन योजना से संबंधित प्रस्ताव शासन को भेज दी गई है।
उन्होंने बताया कि वंदन योजना अंतर्गत परियोजनाओं के चयन हेतु गठित समिति में नगर पंचायत छितौनी अंतर्गत पथलेश्वर नाथ मंदिर के कार्य, न0प0 मथौली श्री राम जानकी मंदिर,खड्डा अंतर्गत काली माता मंदिर के कार्यों हेतु संस्तुति सहित प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के सभी नगर निकायों के ईओ द्वारा प्रस्तुत किए गए थे जिसे शासनादेश में दिए गए प्राविधानों व्यवस्था के अनुकूल तथा उपयुक्त पाये जाने वाले प्रस्तावों को शासन को प्रेषित किया गया है।
