
कुशीनगर
जिला खेल अधिकारी रवि निषाद ने अवगत कराया है कि विगत वर्षों की भाँति आगामी गणतंन्त्र दिवस 26 जनवरी 2026 को पद्य विभूषण, पद्य भूषण, पद्य श्री पुरस्कार ऐसे व्यक्तियों को प्रदान किया जायेगा जो योग्यता (एलिजिबिलिटी) के अनुसार निस्वार्थ भाव से सामाज की सेवा की जा रही है। उन्होंने जनपद कुशीनगर के इच्छुक एवं अहर्य ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने ओलम्पिक अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में उपलब्धियां अर्जित की हो तथा खेल के क्षेत्र में विशेष योगदान दिया हो अपना पूर्ण बायोडाटा, फोटो सहित निर्धारित प्रारुप-पत्र पर व्यक्तित्व व कृतित्व (खेल से सम्बन्धित) के सम्बन्ध में (साईटेशन) चार प्रतियो में दिनांक 07 अगस्त 2025 को अपरान्ह 02ः00 बजे तक इस कार्यालय को निश्चित रुप से उपलब्ध कराने का कष्ट करें। निर्धारित आवेदन प्रारुप पत्र कार्यालय दिवस में कार्यालय से प्राप्त कर सकते है तथा दिनांक 07 अगस्त 2025 के उपरान्त कोई भी आवेदन पत्र स्वीकर नहीं किये जायेगे।
