
कुशीनगर जिलाधिकारी,के निर्देशानुसार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत जिला प्रोबेशन कार्यालय, कुशीनगर द्वारा दिनांक 08.08.2025 को जनपद के प्रभात तारा पब्लिक स्कूल, रविन्द्रनगर घूस कुशीनगर के 101 छात्राओं ने छात्रों को तिलक लगा कर एवं मिष्ठान खिलाकर रक्षाबन्धन कार्यक्रम मनाया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती आभाज्योति, शिक्षक श्री गोविन्द कुशवाहां, श्री अजय कुमार, शिक्षिका श्रद्धा और दिप्ती तिवारी उपस्थित थीं। रक्षाबन्धन कार्यक्रम के दौरान महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं तथा मुख्यंमत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, चाइल्ड हेल्प लाइन (1098), वन स्टाप सेन्टर (181), वुमेन हेल्पलाइन नम्बर (1090), 112, 108, 102 इत्यादि की जानकारी देते हुए पम्पलेट वितरित की गयी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी छात्राओं को कन्या सुमंगला का फार्म भरने हेतु विस्तृत जानकारी दी गयी।
इस अवसर पर अमित कुमार श्रीवास्तव जिला प्रोबेशन अधिकारी, नलिन सिंह डिस्ट्रिक्ट मिशन कोआर्डिनेटर, प्रीती सिंह एवं बन्दना कुशवाहा जेण्डर स्पेशलिस्ट एवं विद्यालय के छात्र-छात्रओं तथा शिक्षक गण इत्यादि उपस्थित रहे।


