
बाढ़ पूर्व तैयारियों का लिया जायजा,दिए आवश्यक निर्देश।
बांध पर कराए गए कार्यों व तैयारियों को लेकर दिखे संतुष्ट।
बाढ़ आपदा से बांध व तटवर्ती ग्रामीणों को बचाने के लिए आज उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी ने कुशीनगर के छितौनी बांध का निरीक्षण कर बाढ़ पूर्व तैयारियों का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने उपस्थित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए । संभावित बाढ़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए श्री डिमरी ने क्षेत्र में बाढ़ से निपटने की तैयारियों के निरीक्षण के दौरान बंधे की मजबूती, मरम्मत कार्य, जल निकासी की व्यवस्था का जायजा लिया और कहा कि बाढ़ की स्थिति में राहत और बचाव कार्यों के लिए नाव, आपदा मित्र, और अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करें।श्री डिमरी ने छितौनी बंधे के ठोकर नम्बर 3 व 4 से ही बांध, ठोकर, स्पर आदि पर कराए गए कार्यो का बिंदुवार जानकारी प्राप्त की।श्री डिमरी ने सर्वप्रथम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां उन्होंने चिकित्सक से एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन की उपलब्धता की जानकारी लिया तत्पश्चात चिकित्सक कक्ष,दवा वितरण कक्ष,लेबर रूम,साफ सफाई आदि का निरीक्षण के दौरान आवश्यक निर्देश दिए।स्वास्थ्यकर्मी द्वारा प्रसूता से रिस्वत लिए जाने के मामले में उन्होंने कार्यवाही का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन/विभाग पूरी तरह तैयार है और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता प्रदान की जाएगी। “हमारी प्राथमिकता जनता की सुरक्षा और बाढ़ से होने वाले नुकसान से बचना है।
इस दौरान उपजिलाधिकारी रामबीर सिंह,तहसीलदार महेश कुमार,एक्ससीएन बाढ़ खंड एम के सिंह एसडीओ मनोरंजन सहित पीडब्लूडी अधिकारी राजस्व कर्मी सुरक्षा कर्मी उपस्थित रहे।


