
पटहेरवा कुशीनगर से विनय कुमार पाठक की खास रिपोर्ट
कुशीनगर पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में थाना पटहेरवा क्षेत्र के रगडगंज में डोल मेला जुलूस के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री निवेश कटियार द्वारा थानाध्यक्ष पटहेरवा मय पुलिस बल की उपस्थिति में सुरक्षा व्यवस्था व कानून व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान त्यौहारों के मद्देनजर शांति व सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील स्थानों की निगरानी, भीड़ प्रबंधन, और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया। पुलिस प्रशासन जनता से अपील करता है कि आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या घटना की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन अथवा हेल्पलाइन नंबर 112 पर दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
पुलिस प्रशासन जनपद कुशीनगर में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है।


