
पटहेरवा कुशीनगर से विनय कुमार पाठक की खास रिपोर्ट
जनपद कुशीनगर में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द की मिसाल
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में जनपद कुशीनगर में आयोजित डोल मेले को सकुशल, शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु व्यापक स्तर पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस प्रशासन द्वारा मेले की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं, ताकि जनपद में शांति व सौहार्द का वातावरण बना रहे।
थाना पटहेरवा क्षेत्रांतर्गत रगड़गंज में आयोजित डोल मेले में सामाजिक सौहार्द की मिसाल देखने को मिली। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने डोल मेला करने वालों का हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने मेले में शामिल लोगों को फूल-माला पहनाकर तथा मिठाइयाँ खिलाकर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। इस आयोजन में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे सामुदायिक एकता और परस्पर सहयोग की भावना और मजबूत हुई।
पुलिस अधीक्षक ने इस अवसर पर जनपदवासियों द्वारा प्रदर्शित सौहार्द की सराहना की और सभी से अपील की कि भविष्य में भी इस प्रकार का सहयोग व एकता बनाए रखें। उन्होंने पुलिस बल को निर्देश दिए कि मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करते हुए किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सतर्कता बरती जाए। जनपद कुशीनगर में डोल मेले के अवसर पर शांति, सौहार्द और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह कटिबद्ध है।


