
कुशीनगर।
अब 20 अगस्त तक जमा कर सकेंगे आवेदन
जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार पाण्डेय ने अवगत कराया है कि जनपद में रिक्त जिला सोशल आडिट कोआर्डिनेटर (DSAC) के चयन हेतु दिनांक 19 जुलाई को प्रकाशित विज्ञप्ति से 21 दिनों तक आवेदन पत्र प्राप्त करने हेतु पूर्व में तिथि निर्धारित की गई थी, परंतु अभ्यर्थियों एवं पोस्टमास्टर पडरौना द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद के पोस्टाफिसो में सॉफ्टवेयर अपग्रेशन होने के कारण स्पीड पोस्ट/पंजीकृत रजिस्ट्री का कार्य दिनांक 01 अगस्त 2025 से बंद है, जिसका कारण अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र पोस्ट ऑफिस के माध्यम से प्रेषित किया जाना सम्भव नहीं हो पा रहा है। जिसके कारण जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में जिला सोशल कोऑर्डिनेटर (DSAC) के चयन हेतु आवेदन पत्र दिनांक 20 अगस्त 2025 को सायंकाल 05.00 बजे तक कोरियर द्वारा/आवेदक द्वारा एवं पोस्ट ऑफिस के माध्यम से कार्यालय जिला विकास अधिकारी कुशीनगर में प्राप्त किया जाएगा।
