
कुशीनगर जनपद के दुदही नगर पंचायत के समाजसेवी राजन ब्याहुत ने समस्त नगरवासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने देश की आज़ादी में शहीद हुए वीरों को नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि हमारे कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की याद दिलाने का दिन है।
राजन ब्याहुत ने कहा कि दुदही नगर के लोग आपसी एकजुटता, भाईचारे और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ें, यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी उन वीर सपूतों को जिन्होंने अपनी जान कुर्बान कर आज़ादी दिलाई। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा, स्वच्छता और सामाजिक सेवा में आगे बढ़कर नगर को एक आदर्श स्थान बनाने में योगदान दें।
उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर नगरवासियों से अपील की कि वे अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखें, तिरंगे का सम्मान करें और आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति की प्रेरणा दें।
दुदही में स्वतंत्रता दिवस को लेकर लोगों में उत्साह और देशभक्ति का माहौल है, और राजन ब्याहुत का यह संदेश नगर में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर रहा है।

