
कुशीनगर जनपद के पडरौना में विश्व हिन्दू परिषद का स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिलेभर से पदाधिकारी, कार्यकर्ता, संत-महात्मा और मातृशक्ति की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत परम्परागत विधि-विधान के साथ की गई। मुख्य संबोधन प्रांत धर्माचार्य सम्पर्क प्रमुख आदरणीय बंशराज पाण्डेय जी ने दिया। उन्होंने अपने उद्बोधन में संगठन की भूमिका और राष्ट्रहित में परिषद की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्रीमान मुकेश जी ने की, जबकि आशीर्वचन महन्त रामनयन दास जी द्वारा प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम का संचालन जिलामंत्री सुरेन्द्र सिंह ने किया। संपूर्ण व्यवस्था नगर अध्यक्ष चंदन जी, नगर मंत्री विशाल जी तथा नगर इकाई के अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा की गई।
इस मौके पर सदर विधायक माननीय मनीष जायसवाल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनकी मौजूदगी से कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश भर गया।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सुभाष जी, सत्संग प्रमुख वेद प्रकाश जी, कोषाध्यक्ष पारसनाथ जी, समरसता प्रमुख शम्भू जी, जिला बजरंग दल संयोजक अक्षय जी, नगर बजरंग दल संयोजक अभिजित जी, प्रखंड अध्यक्ष नौरंगिया योगेन्द्र जी, प्रखंड अध्यक्ष पडरौना बालदीस जी, विशुनपुरा बजरंग दल संयोजक अनिकेत जी, नौरंगिया बजरंग दल संयोजक सन्नी जी, प्रखंड अध्यक्ष रामकोला जितेंद्र जी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा बजरंग दल से आदर्श जी, राजगौरव जी, सूरज जी तथा दुर्गा वाहिनी से अराधना जी, प्रतिमा जी, अनुष्का जी, अर्चना जी, सुनिता जी, अन्नू जी आदि कार्यकर्ताओं की भी महत्वपूर्ण उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में मातृशक्ति की सहभागिता विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। जिलेभर से आई माताओं और बहनों ने परिषद के संकल्पों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
स्थापना दिवस का यह आयोजन जहां संगठन की मजबूती का प्रतीक रहा, वहीं जिले के कार्यकर्ताओं के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत भी सिद्ध हुआ।




















