
निरीक्षण दौरान 16 वाहन पाए गए अनफिट
203 स्कूली वाहन चालकों का शिविर के माध्यम से नेत्र स्वास्थ्य का हुआ परीक्षण
कुशीनगर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में आज ए०आर० टी०ओ० कुशीनगर मो० अजीम द्वारा किसान डिग्री कालेज, पैकौली, हाटा में समय प्रातः 08.00 से अपरान्ह 01.00 तक तथा पावानगर महावीर इण्टर कालेज, फाजिलनगर, अपरान्ह 2.00 से सायं 06.00 तक कैम्प लगाया गया, जिसमें कुल 203 स्कूली वाहनो का भौतिक तकनीकी निरीक्षण किया गया तथा 203 स्कूली वाहन चालको परिचालको स्वास्थ्य शिविर आयोजन कर नेत्र स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। वाहनों का भौतिक तकनीकी निरीक्षण, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पडरौना, कुशीनगर के मोटर मैकेनिक पियुषकान्त सिंह, अमित चौहान, रंजीत कुमार, नफीश अहमद द्वारा किया गया, तथा स्वास्थ्य विभाग के डा० स्नेहा कुमार नेत्र सर्जन, डा० अतिम आलम, ईएनटी सर्जन डा० प्रेम नरायण, डा० बेद, आप्टोमेट्रिस्ट सतीश कुशवाहा, विवेक नरायन तिवारी, श्री बृजभान सिंह, आफताब आलम, आनन्द पाल सिंह तथा आडियोलॉजिस्ट अनुपम व विजेन्द्र यादव द्वारा स्कूली वाहन चालको/परिचालको का नेत्र व स्वास्थ्य परीक्षण जैसे-ब्लड प्रेशर, सुगर जाँच, श्रवण क्षमता जॉच इत्यादि का जाँच कर स्वास्थ्य कार्ड जारी किया गया।
उक्त कैम्प में परिवहन विभाग के बलवन्त सिंह, यात्रीकर अधिकारी, कुशीनगर रंजीत कुमार वर्मा लिपिक, रमेश मिश्रा, रामसूरत व प्रवर्तन दल उपस्थित रहें। वाहन जॉच में कुल 187 स्कूली वाहन मानक के अनरूप पाये गये तथा 16 वाहन मानक के अनरूप नहीं पाये जाने पर ए०आर०टी०ओ० कुशीनगर मो० अजीम द्वारा स्कूल प्रबन्धक प्राचार्य को 15 दिवस के अन्दर वाहन को मानक के अनुरूप करा कर कार्यालय में प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है।
ए आरटीओ ने जनपद में संचालित समस्त स्कूली वाहनो के स्वामी प्रबन्धक प्राचार्य को निर्देशित किया है कि आपके स्कूली में संचालित समस्त वाहन को मानक के अनुरूप करा कर ही वाहन का संचालन करें। वाहन चेकिंग के दौरान जो वाहन मानक के विपरीत संचालित पायी जायेगी। उसके विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जायेगी।




