
कुशीनगर।
क्रीड़ा अधिकारी रवि कुमार निषाद ने बताया कि खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं जिला खेल कार्यालय, स्पोर्ट्स स्टेडियम- कुशीनगर के तत्वावधान में हॉकी के जादूगर स्व० मेजर ध्यानचन्द्र जी के जन्म दिन को खेल दिवस के रूप में मनाया जाना हैं। उक्त खेल दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 29 अगस्त, 2025 को 14 वर्षीय बालकों कि जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगित का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम-कुशीनगर के खेल ग्राउण्ड में प्रातः 10:00 बजे से किया जायेगा। इस प्रतियोगिता में प्रत्येक प्रतिभागी को अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य से आयु प्रमाण-पत्र एव आधार कार्ड कि छाया प्रति साथ में लाना अनिवार्य हैं। प्रतियोगिता में टीमों को आने-जाने का किसी भी प्रकार का यात्रा-भत्ता देय नही है। प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता टीमों को एवं निर्णायकों को खेल विभाग द्वारा आकर्षक पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा।
उन्होंने जनपद कुशीनगर के जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाचार्यगण एवं हॉकी क्लबों संस्थाओं से अनुरोध किया है कि आप अपने-अपने विद्यालयों क्लवों से 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालकों की हॉकी टीम को आयु प्रमाण-पत्र के साथ निर्धारित तिथि व समय एवं स्थल जिला खेल कार्यालय, स्पोर्ट्स स्टेडियम- कुशीनगर के खेल, मैदान पर भेजने का कष्ट करें।
