
कुशीनगर जनपद के कोतवाली पडरौना क्षेत्र अंतर्गत खिरकिया गांव में मंगलवार सुबह आपसी विवाद के दौरान गोली चलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान विकास यादव (उम्र लगभग 30 वर्ष, पुत्र सुनील यादव) के रूप में हुई है, जिसे जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
पीड़ित पक्ष की तहरीर पर थाना कोतवाली पडरौना में मुकदमा अपराध संख्या 451/2025 धारा 191(2), 191(3), 109 बीएनएस व 30 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों—दिनेश यादव (38 वर्ष) व राहुल यादव (28 वर्ष), दोनों पुत्र रामधनी यादव, निवासी जंगल खिरकिया—को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक लाइसेंसी रिवाल्वर, तीन जिंदा कारतूस, दो फायर शुदा खोखा कारतूस और जामा तलाशी से 1500 रुपये नकद बरामद हुए।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह, व0उ0नि0 रवि भूषण राय, उ0नि0 चंदन मौर्य व उ0नि0 आकाश गिरी की पुलिस टीम शामिल रही।


