
कुशीनगर
जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देशानुसार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत जिला प्रोबेशन कार्यालय द्वारा आज संयुक्त जिला चिकित्सालय, रविन्द्रनगर धूस, के सभागार कक्ष में कन्या जन्मोत्सव आयोजित किया गया, जिसमें 03 दिवस पूर्व तक जन्म ली कन्याओं का जन्म दिवस केक काटकर मनाया गया।
इस दौरान 28 नवजात कन्याओं की माताओं श्रीमती उमरावती पत्नी मुन्ना श्रीमती नजुमा पत्नी वजीर, श्रीमती शाजीदा पत्नी रासिद, श्रीमती शोना पत्नी लवकुश, श्रीमती खुशबु पत्नी दीलीप, श्रीमती निधि पत्नी राहुल, श्रीमती नेहा शर्मा पत्नी सुखदेव, श्रीमती प्रवीना पत्नी चन्दन, श्रीमती मंजू पत्नी कृष्णमोहन, श्रीमती इसरत पत्नी आलम, श्रीमती मिन्ता पत्नी सदीप, श्रीमती संध्या पत्नी रूपेश, श्रीमती पिंकी पत्नी राजन, श्रीमती गीतिका पत्नी श्रीनिवास, श्रीमती उर्मिला पत्नी मंटू यादव, श्रीमती जैमुल खातून पत्नी मैनुद्दीन, श्रीमती नुरतास पत्नी सद्धाम, श्रीमती पुष्पा पत्नी चंदन, श्रीमती संजु पत्नी सचिन, श्रीमती आंचल पत्नी दुन्नु, श्रीमती गीता पत्नी श्रीनिवास, श्रीमती रबिना पत्नी वन्द्रशेखर, श्रीमती लालती पत्नी कमलेश, श्रीमती सुमन्ती पटेल पत्नी नीरज पटेल, श्रीमती अंजली पत्नी अरविन्द, श्रीमती निधि पत्नी जयप्रकाश, श्रीमती रिन्की पत्नी राहुल एवं श्रीमती फैरून निशा पत्नी शमसेर को मिष्ठान, अंगवस्त्र, बेबी किट, हल्दी पैकेट, गुड़िया चाकलेट इत्यादि उपहार प्रदान किया गया।
कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं तथा मुख्यंमत्री कन्या सुमंगला योजना, स्पांसरशिप योजना, मुख्यनत्री बाल सेवा योजना, चाइल्ड चाइल्ड हेल्प लाइन (1098), वन स्टाप सेन्टर (181), वुमेन हेल्पलाइन नवम्बर (1090), 112, 108, 102 इत्यादि की की जानकारी देते हुए पम्पलेट वितरित्त की गयी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नवजात्त कन्याओं की माताओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना हेतु आवश्यक अभिलेख इत्यादि के बारे में बताते हुए पात्र कन्याओं का फार्म भरवाने हेतु अनुरोध किया गया।
इस दौरान मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दुर्गेश राय, डॉ० दिलीप कुमार मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, अमित कुमार श्रीवास्तव, जिला प्रोवेशन अधिकारी, नलिन सिंह, जिला मिशन कोआर्डिनेटर श्रीमती प्रीती सिंह एवं श्रीमती बन्दना कुशवाहा जेण्डर स्पेशलिस्ट के साथ-साथ नवजात कन्याओं के अभिभावक, नर्सिंग स्टॉप व आशा कार्यकत्री इत्यादि उपस्थित रहे।


