
कुशीनगर
बिहार से लगी हुई सीमाओं के गोवंशों के सड़क एवं रेल मार्ग से आवागमन हेतु पूर्णरूपेण प्रतिबन्धित
जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि उत्तर प्रदेश के पूर्वान्चल क्षेत्र के कई जनपदों में लम्पी स्किन डिजीज बीमारी (LSD) के लक्षण पाये गये हैं। प्रभावित पशुओं से वेक्टर आदि के माध्यम से अन्य पशुओं में लम्पी रिकन डिजीज बीमारी का प्रसार होता है। के दृष्टिगत शासन द्वारा बिहार राज्य से लगे प्रदेश के जनपदों में लम्पी स्किन डिजीज बीमारी के प्रसार को रोकने हेतु सीमा को सील करने एवं LSD संक्रमण के प्रसार को रोकने तथा उपचार हेतु भारत सरकार के पशुपालन एवं दुग्धशाला विभाग द्वारा निर्गत गाईडलाईन के क्रम में पशुधन विभाग उ0प्र0 द्वारा जारी विस्तृत दिशा-निर्देश का पालन करते हुए निर्देश दिये गये है।
उक्त निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी ने बताया कि लम्पी स्किन डिजीज बीमारी (LSD) के संक्रमण के प्रसार को रोकने हेतु बिहार से लगी हुई सीमाओं के गोवंशों के सड़क एवं रेल मार्ग से आवागमन हेतु पूर्णरूपेण प्रतिबन्धित किया जाए।
जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत/नगर पालिका परिषद् जनपद कुशीनगर को निर्देशित किया है कि उपरोक्त निर्देशो का कड़ाई से अनुपालन करना सुनिश्चित करे।
