
थाना समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनीं एसपी कुशीनगर ने, पारदर्शी निस्तारण के दिए निर्देश
कुशीनगर जिले के पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार मिश्रा ने शनिवार को थाना रविन्द्रनगर धूस में आयोजित थाना समाधान दिवस में जनता की समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस पर पहुंचे फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं।
एसपी ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का पारदर्शी, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप त्वरित कार्रवाई करना पुलिस की प्राथमिकता है।
पुलिस अधीक्षक ने यह भी निर्देशित किया कि जिन शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण थाने के स्तर पर संभव है, उन्हें तुरंत निपटाया जाए, जबकि उच्चाधिकारी स्तर की शिकायतों पर विस्तृत रिपोर्ट लगाकर संबंधित अधिकारी को प्रेषित किया जाए, ताकि समय रहते शिकायतों का उचित समाधान हो सके।
इस दौरान थाना समाधान दिवस में क्षेत्र के कई फरियादी उपस्थित रहे और अपनी समस्याएं साझा कीं। एसपी ने आश्वासन दिया कि सभी मामलों पर गंभीरता से कार्रवाई होगी।



