
कुशीनगर जनपद के बिशनपुरा विकास खण्ड अंतर्गत बलकुडिया गांव माधोपुर उसे समय आश्चर्य का माहौल बन गया जब आंधी तूफान में गिरा पीपल का विशाल पेड़ अचानक दोबारा सीधा हो गया इस अनोखी घटना की खबर फैलते ही सुबह से ही गांव में लोगों का जमावड़ा लग गया ग्रामीणों के अनुसार पेड़ गिरने के बाद उसकी कई डालियां काट दी गई थी सभी को लगा कि अब यह फिर कभी खड़ा नहीं हो पाएगा लेकिन अचानक यह पेड़ अपनी जड़ों पर सीधा खड़ा हो गया इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कई लोग इस प्रकृति का अद्भुत चमत्कार मान रहे हैं। तो कुछ लोग धार्मिक दृष्टिकोण से भी इससे जोड़कर देख रहे हैं मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद गुप्ता मंडल महामंत्री नित्यानंद पांडे अरमान अंसारी अजमत अंसारी राहुल अंसारी बृजभूषण गुप्ता शशिकांत पहुंच रहे ग्रामीण और आसपास के लोग पेड़ को देखने के लिए रुचि दिखा रहे हैं उनका कहना है कि उन्होंने ऐसा दृश्य पहली बार देखा है।
