
कुशीनगर जनपद के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा अमही निवासी गंगा सागर (पुत्र स्वर्गीय लालजीत यादव) अचानक लापता हो गए हैं। परिजनों के अनुसार, गंगा सागर कल शाम लगभग तीन बजे गोरखपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब हो गए, जिसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
परिजनों ने बताया कि घरवालों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहाँ भी खोजबीन की, लेकिन युवक का कहीं पता नहीं चल सका। अंततः मामला गम्भीर देखते हुए शिकायतकर्ता मनोहर यादव (भाई) ने जीआरपी थाना गोरखपुर में तहरीर देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
परिजनों का कहना है कि युवक के अचानक गायब होने से परिवारजन बेहद चिंतित हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि मामले को गम्भीरता से लेते हुए खोजबीन कर गंगा सागर को जल्द से जल्द ढूँढ निकाला जाए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, जीआरपी थाना गोरखपुर ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है और लापता युवक की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।
