
विलेज फास्ट टाइम्स न्यूज़ / कुशीनगर
भारतीय किसान यूनियन (जनकल्याण) के जिलाध्यक्ष व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी कुशीनगर द्वारा एक ज्ञापन रामकोला के विधायक विनय प्रकाश गौड़ को सौपा ज्ञापन l
जनपद कुशीनगर के कप्तानगंज तहसील विकासखंड रामकोला अंतर्गत ग्रामसभा लालाछपरा टोला भटवलिया के ग्रामीणों एवं विद्यालय के शिक्षकों द्वारा अवगत कराया गया है कि इमिलियां मॉडल प्राईमरी स्कूल के प्रांगण से हाई टेंशन विद्युत तार गया हुआ है l
उक्त विद्युत पोल स्कूल के प्रांगण में स्थित है, जिसके वजह से प्रत्येक दिन उक्त विद्यालय में छोटे-छोटे नौनिहाल बच्चों के लिए खतरा बना हुआ है। यदि समय रहते ही उक्त विद्यालय से विद्युत का पोल और तार बाहर नहीं कराया गया तो भविष्य में कोई बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है।
भारतीय किसान यूनियन के कुशीनगर के जिलाध्यक्ष व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रामचन्द्र सिंह ने विधायक विनय प्रकाश गौड़ से मांग करते हुए कहा है कि आप अपने विधायक निधि से उक्त स्कूल प्रांगण से विद्युत पोल और तार को हटवाने की बात कही है, ताकि समस्या का समाधान हमेशा-हमेशा के लिए समाप्त हो जाए और आने वाले समय में किसी बड़े हादसे को टाला जा सकें l इस मौके पर यूनियन के कार्यकर्ता चांदबली, विष्णु कुमार गौड़, चोकट, सुदर्शन, मुन्ना के साथ साथ अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहें।
