
कुशीनगर
जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि शासन द्वारा निर्गत पत्र के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 20 बी०एल०सी० घटक के अन्तर्गत पात्र आवेदको की डी०पी०आर० सूडा मुख्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिये गये है।
जिलाधिकारी ने बताया कि शासनादेश के क्रम में गठित जाँच समिति के द्वारा आवेदन पत्रो की जाँच कर पात्र आभार्थियों की डी०पी०आर० तैयार की गयी है।
उन्होंने विवरण के क्रम में बताया कि नगर पालिका परिषद पडरौना हेतु 632, नगर पंचायत रामकोला हेतु 744, नगर पंचायत सेवरही हेतु 209,नगर पंचायत तमकुहीराज हेतु 231, नगर पंचायत फाजिलनगर हेतु 74, नगर पंचायत सुकरौली हेतु 62, इस प्रकार कुल योग- 1952 आवास की डी०पी०आर० शासन को स्वीकृत करने हेतु प्रेषित की गई है।
